पंजाब में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, 40 घायल

Edited By PTI News Agency,Updated: 23 Jul, 2021 04:19 PM

pti punjab story

मोगा, 23 जुलाई (भाषा) पंजाब के मोगा जिले में मोगा-अमृतसर मार्ग पर शुक्रवार को दो बसों के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए।

मोगा, 23 जुलाई (भाषा) पंजाब के मोगा जिले में मोगा-अमृतसर मार्ग पर शुक्रवार को दो बसों के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए।
मृतक एवं जख्मी लोग कांग्रेस के समर्थक थे जो एक मिनी बस में सवार होकर जीरा शहर से चंडीगढ़ जा रहे थे। वे नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस प्रमुख बनने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मिनी बस सरकारी पेप्सू रोडवेज की बस से लोहारा गांव के पास टकरा गई।
मोगा के उपायुक्त संदीप हंस ने कहा कि मृतकों की पहचान वर्षा सिंह, विक्की और गुरतेज सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को लुधियाना के एक अस्पताल में भेजा गया है।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मोगा जिले में बस दुर्घटना के बारे में जानकारी मिलने से दुख हुआ जिसमें कांग्रेस के तीन समर्थकों की मौत होने की खबर है और कई अन्य व्यक्ति जख्मी हुए हैं। मोगा के उपायुक्त को निर्देश दिया है कि सभी जख्मी लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता दी जाए और सरकार को रिपोर्ट भेजी जाए।’’
चंडीगढ़ में सिद्धू के राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बनने के अवसर पर मृतकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!