PRTC बस ने बाइक सवार को रौंदा, पिछले टायर के नीचे आने से जिम संचालक की मौके पर मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 04 Nov, 2026 11:16 AM

prtc bus accident

गिल रोड स्थित पंजाब हैवीलूम के निकट 3 नवंबर को एक रूह कंपा देने

लुधियाना, (राज): गिल रोड स्थित पंजाब हैवीलूम के निकट 3 नवंबर को एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा पेश आया। तेज रफ्तार पीआरटीसी (PRTC) बस की चपेट में आने से 27 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर सीधे बस के पिछले टायर के नीचे आ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान इलाके में जिम चलाने वाले दीपक कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया।

थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस को दिए बयानों में मृतक के भाई प्रेम प्रकाश (निवासी न्यू अंबेडकर नगर, 33 फुटा रोड, ग्यासपुरा) ने बताया कि उसका छोटा भाई दीपक कुमार (27) इलाके में जिम चलाता था और अविवाहित था। 3 नवंबर को वह रोजाना की तरह सुबह जिम खोलने गया था। जिम का काम निपटाने के बाद वह अपनी मोटरसाइकिल की सर्विस करवाने के लिए पंजाब हैवीलूम गिल रोड की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह उक्त मार्ग पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई पीआरटीसी बस ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दीपक संतुलन खो बैठा और सीधे बस के पिछले भारी पहियों के नीचे आ गया। सिर व शरीर के गंभीर रूप से कुचले जाने के कारण उसने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई और चीख-पुकार मच गई। मृतक के भाई प्रेम प्रकाश ने इस दर्दनाक हादसे के लिए बस चालक की लापरवाही के साथ-साथ सड़क की बदहाली को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब हैवीलूम गिल रोड की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बावजूद नगर निगम और प्रशासन सड़क की मरम्मत की सुध नहीं ले रहा है, जिसके चलते आज उनके हंसते-खेलते घर का चिराग बुझ गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दुर्घटनाग्रस्त बस और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लिया।जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के भाई प्रेम प्रकाश के बयानों के आधार पर आरोपी बस चालक लखविंदर सिंह उर्फ लखा (निवासी गांव पहाड़) के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की कानूनी कार्रवाई मुकम्मल कर आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!