समलैंगिक शादी के लिए प्रताड़ित किए जाने से परेशान 15 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी, मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 02 Nov, 2026 10:51 AM

ludhiana crime news

समलैंगिक विवाह का लगातार दबाव बनाए जाने और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर

लुधियाना(राज): समलैंगिक विवाह का लगातार दबाव बनाए जाने और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की द्वारा घर के भीतर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का बेहद हैरान करने वाला और दर्दनाक मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 15 वर्षीय गृतिका के रूप में हुई है। 

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक अन्य युवती ईशू उनकी बेटी को अपने साथ समलैंगिक शादी करने के लिए लगातार तंग-परेशान कर रही थी, जिसके दबाव में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि 31 अक्तूबr की शाम करीब 5 बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी गृतिका ने घर के कमरे में छत वाले पंखे के सहारे फंदा लगा लिया। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर जब परिजनों ने अंदर जाकर देखा, तो गृतिका फंदे से लटक रही थी। 

परिजनों ने चीख-पुकार मचाते हुए आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। जवान बेटी की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित पिता ने पुलिस के समक्ष गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को आरोपी युवती ईशू काफी समय से मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। आरोप के मुताबिक, ईशू गृतिका पर अपने साथ समलैंगिक तरीके से विवाह करने का लगातार अनुचित दबाव बना रही थी और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। नाबालिग होने के चलते गृतिका इस मानसिक दबाव और तनाव को सहन नहीं कर सकी और उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने का घातक कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी ईशू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले से जुड़े तमाम पहलुओं, दोनों के बीच हुई बातचीत और मोबाइल डिटेल्स की भी पड़ताल की जाएगी ताकि सच सामने आ सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!