नगर कीर्तन में लड़कियों से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, 2 युवकों पर चाकू से हमला

Edited By Tania pathak,Updated: 02 Nov, 2020 01:47 PM

protesting of molesting girls in kirtan criminals attack with knife

नगर कीर्तन सजाया जा रहा था तो कुछ नौजवानों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। उसका जब विरोध किया गया तो गुस्से में आए इन व्यक्तियों ने 2 नौजवानों को चाकू मार दिया...

पटियाला (बलजिन्दर): महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के मौके गांधी नगर और आसपास के इलाका निवासियों की तरफ से जब नगर कीर्तन सजाया जा रहा था तो कुछ नौजवानों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। उसका जब विरोध किया गया तो गुस्से में आए इन व्यक्तियों ने 2 नौजवानों को चाकू मार दिया। चाकू लगने के कारण दोनों युवक गंभीर जख्मी हो गए। जिनकी पहचान आदित्य पुत्र उपिन्दर और आकाश पुत्र जीता निवासी गांधी नगर के तौर पर हुई। इनमें से एक बुरी तरह ज़ख्मी हुए आकाश को पीजीआई रैफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि आदित्य को सरकारी राजिन्दरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

थाना लाहौरी गेट की पुलिस ने इस मामले में आदित्य की शिकायत पर साहिल, हैरी और एक अज्ञात व्यक्ति निवासी धीरू नगर पटियाला खिलाफ इरादा कत्ल धारा 307, 324, 323, 148, 149 आई. पी. सी. के अंतर्गत केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

इंडस्ट्री विभाग के डायरैक्टर राजेश घारू ने बताया कि गांधी नगर निवासियों की तरफ से भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस मौके नगर कीर्तन दौरान धीरू नगर के रहने वाले उक्त व्यक्तियों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी तो गांधी नगर के नौजवानों ने इसका विरोध किया। पहले तो वह वहां से चले गए। बाद में फिर तेजधार हथियारों के साथ वहां आ गए। आदित्य और आकाश को पहले नगर कीर्तन में से बुलाकर उनपर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। इसमें आकाश की बाज़ू पर गंभीर जख्म हुए है। 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!