You Tube पर कॉल गर्ल लिखकर लड़की का फोन नंबर किया पोस्ट, Audio-Video भी की अपलोड

Edited By Vatika,Updated: 22 Oct, 2020 11:28 AM

post the girl s phone number by writing a call girl on you tube

मोगा निवासी एक लड़की की यू -ट्यूब पर नकली आई. डी. बनाकर एक एन. आर. आई. लड़के द्वारा उसे बदनाम करने का मामला सामने आया है।

मोगा (आजाद): मोगा निवासी एक लड़की की यू -ट्यूब पर नकली आई. डी. बनाकर एक एन. आर. आई. लड़के द्वारा उसे बदनाम करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जांच के बाद थाना सिटी साउथ की तरफ से पीड़ित की शिकायत पर आरोपी लड़के गगनदीप खुराना निवासी जमीत सिंह रोड मोगा हाल आबाद कनाडा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले की जांच इंस्पेक्टर भुपिन्दर कौर की तरफ से  की जा रही है। जिला पुलिस प्रमुख मोगा को दिए शिकायत पत्र में पीड़िता ने कहा कि आरोपी लड़के ने यू -ट्यूब पर काल गर्ल लिख कर आई. डी. बना दी और उसमें मोबाइल नंबर देकर एडल्ट  वीडियो अपलोड कर दी।

जब इस बारे मुझे पता चला तो मैंने पुलिस को सूचित किया। जिला पुलिस प्रमुख ने इसकी जांच डी.एस. पी. मोगा को करने का आदेश दिया। जांच के बाद शिकायतकर्त्ता के आरोप सही पाए जाने पर आरोपी लड़के के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!