Edited By Urmila,Updated: 30 Jan, 2023 10:34 AM

गांव लोचमा के जतिन्दर सिंह की मौत हादसे में नहीं हुई बल्कि उसको चोटें मार कर कत्ल करके हादसा दिखाने की कोशिश की गई थी।
पटियाला: गांव लोचमा के जतिन्दर सिंह की मौत हादसे में नहीं हुई बल्कि उसको चोटें मार कर कत्ल करके हादसा दिखाने की कोशिश की गई थी। इसका खुलासा पटियाला पुलिस ने अपनी जांच के दौरान किया और पुलिस के मुताबिक जतिन्दर सिंह का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी को प्यार करने वाले आशिक गुरदयाल सिंह उर्फ निहाल निवासी गांव बपरौर थाना शंभू जिला पटियाला ने अपने साथी जसविन्द्र सिंह उर्फ जस्सी निवासी गांव बपरौर थाना शंभू जिला पटियाला के साथ मिल कर किया था।
इसकी पुष्टि करते हुए एस.एस.पी. वरुण शर्मा ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनकी तरफ से कत्ल करने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुलवंत सिंह निवासी लोड़वां थाना खेड़ी गंडियां ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके छोटे बेटे जतिन्दर सिंह की बस अड्डे पर इलैक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। जब वह 12 जनवरी को अपनी दुकान बंद करके आ रहा था तो घनौर शम्भू टी-प्वाइंट सनोलिया के पास उसकी लाश सहित स्कूटर मिला। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज किया था।
पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद एस.पी. इन्वैस्टीगेशन हरवीर सिंह अटवाल, डी.एस.पी. सुखअमृतपाल सिंह रंधावा, डी.एस.पी. घनौर रघवीर सिंह, सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला के इंचार्ज इंस्पैक्टर शमिन्द्र सिंह, थाना घनौर के एस.एच.ओ. गुरनाम सिंह की टीम ने जब गहराई के साथ जांच शुरू की तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में जतिंदर सिंह के सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोटें लगी थीं। जांच में सामने आया कि जतिन्दर सिंह का कत्ल करके उसकी लाश को टी-प्वाइंट पर रख कर हादसा दिखाने की कोशिश की गई।
पुलिस ने इसमें अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध 302 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज करके सबूत इकट्ठा करने शुरू कर दिए। उन्होंने बताया कि गुरदयाल सिंह उर्फ निहाल और जसविन्द्र सिंह उर्फ जस्सी की गिरफ्तारी से यह बात सामने आई कि जतिन्दर सिंह का विवाह फरवरी 2022 में हुआ था जिसकी पत्नी के साथ गुरदयाल सिंह के संबंध थे। वह गुरदयाल सिंह की पत्नी को हासिल करना चाहता था जिस पर गुरदयाल सिंह ने अपने साथी जसविन्द्र सिंह के साथ मिलकर जतिन्दर सिंह का कत्ल करने की योजना बनाई थी। दोनों ने साजिश के तहत जतिन्दर सिंह का कत्ल करके फिर उसका स्कूटर और लाश को घनौर शम्भू मेन रोड पर फैंका दिया ताकि इसकी मौत एक्सीडैंट के कारण हुई लगे। इस मौके पर एस.पी. इन्वैस्टीगेशन हरवीर सिंह अटवाल, डी.एस.पी. सुखअमृतपाल सिंह रंधावा, डी.एस.पी. घनौर रघवीर सिंह, सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर शमिंदर सिंह, थाना शंभू के एस.एच.ओ. गुरनाम सिंह भी उपस्थित थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here