मशहूर बेकरी पर सेहत विभाग की Raid, गंदगी देख अधिकारियों के उड़े होश

Edited By Kalash,Updated: 03 Mar, 2026 01:11 PM

health department raid famous bakery

शहर की जानी-मानी बेकरी 'केकरी' पर सेहत विभाग की टीम द्वारा औचक छापेमारी की गई।

बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि): लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध पंजाब सरकार और सेहत विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। इसी कड़ी में आज स्थानीय कच्चा कॉलेज रोड पर स्थित शहर की जानी-मानी बेकरी 'केकरी' पर सेहत विभाग की टीम द्वारा औचक छापेमारी की गई। इस दौरान विभाग ने केक के सैंपल भरने के साथ-साथ दुकान की पहली मंजिल पर स्थित वर्कशॉप में बन रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की भी गहन जांच की।

पार्षद की शिकायत पर हुई कार्रवाई 

सेहत विभाग के इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें नगर पार्षद नरेंद्र गर्ग नीटा की ओर से एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। पार्षद ने शिकायत में कहा था कि उन्होंने उक्त 'केकरी' से एक केक खरीदा था, जिसमें से काफी दुर्गंध आ रही थी और वह खाने योग्य नहीं था। जनस्वास्थ्य और जनहित को ध्यान में रखते हुए विभाग ने बिना देरी किए आज तुरंत कार्रवाई अमल में लाई।

रसमलाई केक के सैंपल लिए, गंदगी का मिला अंबार 

निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने बताया कि दुकान से रसमलाई केक के सैंपल भरकर जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि जिस पहली मंजिल पर केक तैयार किए जा रहे थे, वहां सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी। हैरान करने वाली बात यह थी कि वहां तैयार केक के ऊपर एक गंदा कपड़ा रखा हुआ था। विभाग ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधकों को सख्त चेतावनी दी है।

PunjabKesari

अधूरे मिले दस्तावेज और सुरक्षा मानक 

सेहत विभाग द्वारा जांच के दौरान जब बेकरी प्रबंधकों से जरूरी दस्तावेजों की मांग की गई, तो वे कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। अधिकारियों ने निम्नलिखित रिपोर्ट पेश करने को कहा था, जो मौके पर उपलब्ध नहीं थीं:

पानी के सैंपल की रिपोर्ट: (केक बनाने में इस्तेमाल होने वाले पानी की शुद्धता की जांच)
पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट: (दुकान में कीड़े-मकोड़ों से बचाव के इंतजाम)
वर्करों के मेडिकल सर्टिफिकेट: (वहां काम कर रहे कर्मचारियों का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण पत्र)
इन दस्तावेजों के अभाव में विभाग ने प्रबंधकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

PunjabKesari

अधिकारियों का संदेश 

इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि शहरवासियों की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि लैब की रिपोर्ट में सैंपल फेल पाए जाते हैं, तो विभाग द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अन्य दुकानदारों से भी अपील की कि वे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!