नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पकड़े 2 नशा तस्कर, मोटरसाइकिल व हेरोइन बरामद

Edited By Kamini,Updated: 27 May, 2022 05:18 PM

police caught 2 drug smugglers motorcycle and heroin recovered during blockade

पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने के लिए जा रहे 2 नशा तस्करों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से..........

लुधियाना  (गौतम) : पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने के लिए जा रहे 2 नशा तस्करों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से 8 ग्राम हेरोइन व 2 मोटरसाइकिल बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ थाना मेहरबान की पुलिस ने नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। थाना मेहरबान के इंस्पेकटर जगदीप सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी तो चैकिंग के दौरान बाजड़ा कालोनी के निकट नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार की तलाशी ली तो उससे 3 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान इसी इलाके की रहने वाले गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। दूसरी पार्टी ने इसी इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार आकाश को 5 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगा रही है ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!