न्यूड वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल करने वाली महिला के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, केस दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Jun, 2022 05:07 PM

police action against woman

महानगर में एक महिला द्वारा एक शख्स को वीडियो काल के जरिए ब्लैकमेल कर अपने अकाऊंट में हजारों रुपए ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है।

लुधियाना : महानगर में एक महिला द्वारा एक शख्स को वीडियो काल के जरिए ब्लैकमेल कर अपने अकाऊंट में हजारों रुपए ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहर निवासी नवनीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उक्त महिला द्वारा उसे न्यूड वीडियो काल की गई, जिसके बाद महिला ने उसे यह धमकी देते हुए ब्लैक करना शुरू कर दिया कि अगर वह पैसे उसके खाते में ट्रांसफर नहीं करेगा तो वह यह वीडियो रिकार्डिंग फेसबुक में अपलोड कर देगी। जिसके बाद घबराए नवनीत सिंह ने उक्त महिला के खाते में 21500 रुपए ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिनों के बाद फिर से उक्त महिला का फोन आया और पैसे मांगने लगी, जिस पर नवनीत ने पैसे देने से मना कर दिया और उक्त महिला की शिकायत थाने में की। हैं। व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने रूपाली गुप्ता नामक महिला के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Herea

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!