जनगणना सर्वे कर रही महिला टीचर बनी स्नेचिंग का शिकार, केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 11 Jun, 2026 02:37 PM

female teacher doing census survey mobile snatch

तलवाड़ा पुलिस ने जनगणना सर्वे कर रही एक सरकारी महिला शिक्षिका से जबरन मोबाइल फोन छीनकर फरार होने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

तलवाड़ा (जोशी): तलवाड़ा पुलिस ने जनगणना सर्वे कर रही एक सरकारी महिला शिक्षिका से जबरन मोबाइल फोन छीनकर फरार होने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता चेतना शर्मा पत्नी राहुल शर्मा, निवासी तलवाड़ा ने बताया कि वह पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग में बतौर शिक्षिका सरकारी एलीमेंट्री स्कूल तलवाड़ा-2 में तैनात है। आजकल उसकी ड्यूटी एस.डी.एम. कार्यालय दसूहा द्वारा ड्रग जनगणना सर्वे के संबंध में लगाई गई है। 

शिकायतकर्ता के मुताबिक जब वह दोपहर करीब 12:40 बजे इंदिरा कॉलोनी नगर रोड, तलवाड़ा में सर्वे कर रही थी, तो वहां मौजूद जसवीर सिंह उर्फ जस्सी पुत्र संसार चंद, निवासी तलवाड़ा ने उसके हाथ में पकड़ा हुआ सरकारी मोबाइल फोन जबरन छीन लिया और मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तलवाड़ा पुलिस ने पीड़ित शिक्षिका के बयानों के आधार पर आरोपी जसवीर सिंह जस्सी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!