प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व MP रवनीत बिट्टू की मुलाकात के बाद छिड़ी यह चर्चा

Edited By Kalash,Updated: 06 Apr, 2022 01:05 PM

pm narendra modi and m p  ravneet bittu meeting

हलवारा एयरपोर्ट का प्रोजेक्ट 8 महीने देरी से पूरा होगा यह चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व लुधियाना के एम.पी. रवनीत बिट्टू की मुलाकात के बाद तेज हो गई है

लुधियाना (हितेश): हलवारा एयरपोर्ट का प्रोजेक्ट 8 महीने देरी से पूरा होगा यह चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व लुधियाना के एम.पी. रवनीत बिट्टू की मुलाकात के बाद तेज हो गई है। बिट्टू के मुताबिक उन्होंने पी.एम. के सामने हलवारा एयरपोर्ट का प्रोजेक्ट लटके होने का मुद्दा उठाया था जिस पर मोदी ने अगले साल मार्च में एयरपोर्ट चालू होने का विश्वास दिलाया है।

यह भी पढ़ें : सिख संगत आज करेगी पंजाब का यह हाईवे जाम, नवजोत सिद्धू भी होंगे शामिल

यहां बताना उचित होगा कि हलवारा एयरपोर्ट के निर्माण के लिए पी डब्ल्यू डी विभाग द्वारा पिछले साल नवंबर-दिसंबर के दौरान वर्क ऑर्डर जारी किया गया था और जुलाई में प्रोजेक्ट पूरा होने का दावा किया जा रहा था लेकिन मोदी व बिट्टू की मुलाकात के बाद प्रोजेक्ट के 8 महीने लेट होने की चर्चा शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें : बिक्रम मजीठिया सुरक्षा मामलाः पटियाला जेल प्रशासन ने कोर्ट में जवाब किया दाखिल

फंड की कमी के चलते आ रही है दिक्कत
मोदी द्वारा हलवारा एयरपोर्ट का प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए दी गई डेडलाइन ग्राउंड रिपोर्ट के साथ जुड़ी हुई है क्योंकि फंड रिलीज न होने की वजह से ठेकेदार द्वारा साइट पर धीमी रफ्तार के साथ काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :पंजाब में बढ़ रही गैंगवार के बीच सिद्धू का CM मान पर बड़ा हमला, फोड़ा Tweet बम

इस मामले पर एस.ई. राकेश गर्ग ने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट के लिए वर्क ऑर्डर जारी करने के बाद विधानसभा चुनाव के लिए कोड लागू हो गया है जिस वजह से फंड रिलीज नहीं हो पाया। जिसके चलते साइट पर पूरी तेजी से काम नहीं चल रहा। इसके मद्देनजर फंड रिलीज करने के लिए सरकार के साथ तालमेल किया जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!