PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल से की फोन पर बात! सुखबीर बादल के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Edited By Kamini,Updated: 13 Aug, 2026 07:17 PM

pm modi called harsimrat badal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुखबीर सिंह बादल की सेहत के बारे में पूछा।

पंजाब डेस्क : सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हुए हमले को लेकर सभी पार्टियों के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। हर कोई ट्वीर कर इस हमले की निंदा कर रहा है। इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुखबीर सिंह बादल की सेहत के बारे में पूछा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बात करके सुखबीर बादल की सेहत के बारे में पूछा और उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है।

गौरतलब है कि  नांदेड़ साहिब पहुंचे सुखबीर सिंह बादल पर आज माता साहिब कौर गुरुद्वारे के पास हमला हुआ। हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल को वहां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय हरसिमरत कौर बादल समेत पूरा परिवार सुखबीर बादल के साथ मौजूद था। हमले के दौरान सिक्योरिटी में तैनात एक पुलिस कर्मी बीच-बचाव करते समय गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालांकि, सुखबीर सिंह बादल की हालत के बारे में शुरुआती जानकारी यह है कि वह खतरे से बाहर हैं। हालांकि, अस्पताल ने अभी तक उनकी सेहत के बारे में डिटेल में मेडिकल जानकारी नहीं दी है। इस मामले में पुलिस ने हमलावर निहंग सिंह को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड़ SP को मामले की तुरंत और निष्पक्ष जांच करने का आदेश दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!