जालंधर में मानसून का इंतजार, बारिश नहीं... उमस ने किया लोगों का जीना बेहाल

Edited By Urmila,Updated: 12 Jul, 2026 08:53 AM

people in jalandhar troubled by sultry heat

मानसून की सक्रियता का इंतजार कर रहे जालंधर वासियों को शनिवार को भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही।

 जालंधर (पुनीत): मानसून की सक्रियता का इंतजार कर रहे जालंधर वासियों को शनिवार को भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश नहीं होने से वातावरण में नमी बढ़ गई और चिपचिपी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी रही। सुबह से ही उमस का असर महसूस होने लगा, जबकि दोपहर के समय गर्मी और अधिक बढ़ने से बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शनिवार को जालंधर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य के आसपास रहने के बावजूद हवा में नमी अधिक होने से गर्मी का असर कहीं ज्यादा महसूस हुआ। लोग पसीने से तर-बतर नजर आए और घरों व कार्यालयों में भी पंखे तथा कूलर अपेक्षित राहत नहीं दे सके।

दोपहर के समय तेज उमस के कारण बाजारों में आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छाते का सहारा लेते नजर आए, जबकि बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालक धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए मुंह कपड़े से ढंककर सफर करते दिखाई दिए।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई। राज्य के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलीं। हालांकि जालंधर में अपेक्षित बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!