जालंधर में सलून के बाहर पार्किंग कर्मचारी पर हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Aug, 2026 10:11 PM

parking attendant attacked outside a salon in jalandhar

चुनमुन चौक के पास दिनदहाड़े पार्किंग कर्मचारी पर हमला होने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि Looks Unisex Salon  के बाहर पार्किंग में काम करने वाले एक कर्मचारी पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

जालंधरः चुनमुन चौक के पास दिनदहाड़े पार्किंग कर्मचारी पर हमला होने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि Looks Unisex Salon  के बाहर पार्किंग में काम करने वाले एक कर्मचारी पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे जोहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना थाना डिवीजन नंबर-6 के क्षेत्र की बताई जा रही है। वारदात के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सलून के बाहर लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में कुछ लोग पार्किंग कर्मचारी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

वहीं, कर्मचारी के साथियों का आरोप है कि पास स्थित शराब के ठेके से जुड़े कुछ कर्मचारी वहां लोगों को शराब पिलाते हैं। इसको लेकर पहले भी उन्हें समझाया गया था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते आज पार्किंग कर्मचारी को निशाना बनाया गया। हालांकि, हमले की असल वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

घटना की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज खंगालने के साथ दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!