भारतीय सीमा में Pakistani Drone की दस्तक, BSF ने की फायरिंग

Edited By Vatika,Updated: 07 Mar, 2023 08:31 AM

pakistani drone enter in india border

बी.एस.एफ. द्वारा इलाके को सील कर तलाशी अभियान जारी है।

तरनतारन(रमन): पड़ोसी देश पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमा में ड्रोन भेजने की गतिविधियां लगातार जारी हैं। इसका एक और ताजा उदाहरण कल देर रात देखने को मिला जब एक पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में फिर से दस्तक दी।

PunjabKesari

सूत्रों अनुसार भारत-पाक सीमा के सेक्टर खेमकरण में देर रात करीब 2.51 पर भारतीय सीमा में पाकिस्तानी ड्रोन के दाखिल होने की आवाज सुनी, जिसके बाद सीमा पर तैनात बी.एस.एफ. की 101 बटालियन हरकत में आई। ड्रोन को खदेड़ने के लिए  करीब 56 राऊंड फायर किए गए। एस.पी. (आई) विशालजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह थाना खेमकरण और बी.एस.एफ. द्वारा इलाके को सील कर तलाशी अभियान जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!