कैप्टन सरकार ने हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा की है: OP सोनी

Edited By Mohit,Updated: 01 Sep, 2020 06:01 PM

op soni speak on punjab government

पंजाब सरकार द्वारा व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जारी की गई नई गाइडलाइनों अनुसार..........

अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जारी की गई नई गाइडलाइनों अनुसार सप्ताह में पांच दिन दुकानें खोलने की अनुमति का व्यापारियों ने स्वागत किया है। पंजाब के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ओ.पी. सोनी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ हम एक जंग लड़ रहे हैं और इस जंग को लोगों के सहयोग के साथ ही जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि घर से बाहर जाते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें। उन्होने कहा कि अमृतसर में प्रतिदिन 1500 से अधिक लोगों के कोविड-19 के टैस्ट किए जा रहे हैं। 

सोनी ने कहा कि कैप्टन सरकार ने हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा की है और उनको किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को चाहिए कि वह सेहत विभाग की तरफ से दीं गई सावधानियों का पालना करें जिससे इस महामारी से निजात पाई जा सके। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान प्यारा लाल सेठ ने सोनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पिछले पांच महीनों से व्यापारी वर्ग काफी परेशान था लेकिन अब सप्ताह में पांच दिन दुकानों के खुलने से व्यापार अपनी पहली रफ्तार से चलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!