50 लाख की हेरोइन सहित एक व्यक्ति काबू

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Apr, 2021 11:13 AM

one person arrested with heroin worth 50 lakhs

आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फिरोजपुर(कुमार): नार्कोटिक कंट्रोल सैल फिरोजपुर की पुलिस ने इंस्पैक्टर परमिंदर सिंह के नेतृत्व में एक व्यक्ति को 100 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी देते हुए इंस्पैक्टर परमिंदर सिंह ने बताया कि जब पुलिस पार्टी एस.बी.आई. चौक कैंट में गशत व संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी तो उन्हें एक स्विफ्ट कार नंबर पी.बी. 05 ए.बी. 2453 आती दिखाई दी। शक के आधार पर उसे रोककर जब तलाशी ली गई तो कार के डैशबोर्ड में से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान संग्राम पुत्र जगदीश के रूप में हुई है जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जाती है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!