खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार कार, अगली सीट पर बुरी तरह फंस गया शव

Edited By Suraj Thakur,Updated: 13 Aug, 2019 03:44 PM

one killed in an accident at kartarpur

तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे एक कंटेनर से जा टकराने एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

जालंधर। करतारपुर में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे एक कंटेनर से जा टकराने एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, चालक और उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि अगली सीट पर बैठा व्यक्ति कार में बुरी तरह फंस गया। बड़ी मशक्कत के बाद शव को कार से बाहर निकाला जा सका। 

जानकारी के मुताबिक एक कार में सवार सभी लोग दिल्ली से अमृतसर की तरफ आ रह थे। कार अचानक बेकाबू हो सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से जा टकराई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। माना जा रहा है कि हादसा खराब मौसम और बारिश के कारण हुआ है। मामले में छानबीन जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!