ओलम्पियन मनदीप कौर चीमा डी.एस.पी. नियुक्त

Edited By Sunita sarangal,Updated: 30 Aug, 2020 11:45 AM

olympian mandeep kaur cheema appointed d s p

400 मीटर दौड़ की माहिर एथलीट कई बार राष्ट्रीय चैम्पियन बनने के बाद 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में तीन बार एशियन......

पटियाला(परमीत): तीन बार एशियन खेल में सोने के तमगे जीतने वाली एथलीट मनदीप कौर चीमा को पंजाब सरकार द्वारा पंजाब पुलिस में उप कप्तान पुलिस (डी.एस.पी.) नियुक्त किया गया है। लम्बे अरसे से पटियाला को अपनी खेल सरगर्मियों का केंद्र बनाने वाली मनदीप कौर तरनतारन जिले के गांव चीमा खुर्द की रहने वाली हैं और उसने कोच बलजिन्दर सिंह कैंरो (पंजाब पुलिस) से खेल सफर की शुरुआत की थी।

400 मीटर दौड़ की माहिर एथलीट कई बार राष्ट्रीय चैम्पियन बनने के बाद 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में तीन बार एशियन खेल से सोने क तमगे, राष्ट्रमंडल खेल में से भी सोने का तमगा और एशियन चैम्पियनशिप्स में से तमगे जीत चुकी है। मनदीप कौर ओलंपिक खेल और विश्व एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में भी देश की नुमाइंदगी कर चुकी है। मनदीप ने अपने खेल जीवन दौरान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 28 तमगे जीते, जिनमें से 26 सोने के तमगे हैं। अपने खेल जीवन में बहुत-से उतार चढ़ाव आने के बावजूद भी मनदीप कौर ने खुद को एक बेहतरीन एथलीट साबित किया और देश का अंतर्राष्ट्रीय खेल मंच पर मान बढ़ाया।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!