OMG! चरित्र पर शक करने की आदत ने घुमाया पति का दिमाग, कर दिया ये कांड

Edited By Radhika Salwan,Updated: 21 Jul, 2024 02:26 PM

oh god the habit of doubting the character of the husband got angry

पति शराब पीने का शौकीन था और अपनी पत्नी के चरित्र पर अक्सर शक करता था।

पंजाब डेस्क: फाजिल्का से खेत में काम कर रही पत्नी को पति द्वारा कुल्हाड़ी से मारने की खबर सामने आई है। बता दें कि पति शराब पीने का शौकीन था और अपनी पत्नी के चरित्र पर अक्सर शक करता था, जिसके चलते वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार फाजिल्का के गांव हौज खास की ये खबर है। मृतका पालोबाई के बेटे का कहना है कि वह दो भाई और एक बहन है। उनका पिता शराब पीकर उनकी मां से मारपीट करता था। उसने आगे बताया कि सुबह जब उनकी मां धान की पनीरी की पटाई कर रही थी तो उनका शराबी बाप सुखदेव सिंह शराब के नचे में आया और उनकी मां पालोबाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

PunjabKesari

मृतका के बेटे ने बाप के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी मौके से फरार है। 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!