अब ट्रेनें नहीं होंगी लेट, रेल विभाग ने शुरू किया यह नया प्रोजेक्ट

Edited By Kamini,Updated: 03 May, 2022 09:21 PM

now trains will not be late railway department started his new project

आने वाले समय में लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ठहराव के दौरान पानी भरने के कारण ट्रेनें लेट नहीं होगी..............

लुधियाना  (गौतम) : आने वाले समय में लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ठहराव के दौरान पानी भरने के कारण ट्रेनें लेट नहीं होगी। रेल विभाग की तरफ से इसके लिए नए प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई है, जो कि आने वाले 2 महीनों में पूरा हो जाएगा। गौर है कि लुधियाना रेलवे स्टेशन पर हर रोज जम्मू व अमृतसर से आने वाली ट्रेनों और दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनों के कोच में पानी भरा जाता है। कई बार पानी की समस्या के कारण ट्रेनों के कोचों में पानी पूरी तरह से नहीं भरा जाता और इसी वजह से ट्रेनें लेट भी हो जाती है। रेल विभाग की तरफ से इस संबंध में जरूरी कदम उठाते हुए नए प्रोजेक्ट क्विक वॉटरिंग प्लॉट की शुरूआत की जा रही है। जिसके पूरा होने पर केवल 15 सैंकड में ही ट्रेन के एक कोच में पानी भर दिया जाएगा। जबकि कोच में पानी भरने के लिए पहले 5 से 10 मिनट का समय लगता है। यह प्रोजेक्ट मुकम्मल होने पर किसी भी कोच में पानी की कमी नहीं रहेगी और न ही कोई ट्रेन इस वजह से लेट होगी।

क्या है क्विक वॉटरिग प्लॉट
अधिकारियों ने बताया कि यह प्रोजेक्ट करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा। इसके लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जिसमें पूरा कंट्रोल पैनल और एमरजैंसी के लिए जरनेटर लगाया जाएगा ताकि बिजली न होने की स्थिति में जरनेटर से काम लिया जा सका। इसमें लगने वाले पम्पों का प्रैशर काफी तेज होगा और इस प्रेशर को बढ़ाने के लिए नई मशीनरी लगाई जाएगी। अंबाला एंड पर इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित होगा, जहां से अंडर ग्राऊंड पाइपें 1 से 7 नंबर प्लेटफार्म तक जाएगी और फिर इन पाइपों को ट्रैकों के साथ-साथ बिछाया जाएगा और पुरानी पाइपों को बदल दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को लेकर कंट्रोल रूम और पाइपें बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस अत्याधुनिक प्लांट से एक तो पानी खराब नहीं होगा और अधिक प्रैशर होने के कारण तेजी से काम होगा। मेन पाइपों से कोचों में पानी भरने के लिए विशेष प्रकार की पाईपें उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि प्रैशर के कारण पाईपों को नुकसान न पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार नोएडा की कंपनी को इस प्रोजेक्ट के लिए ठेका दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!