Edited By Kalash,Updated: 19 Mar, 2022 01:02 PM

चुनावों में हार के बाद कांग्रेस हाईकमान एक्शन मोड में आ गई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू सहित अन्य राज्यों
चंडीगढ़ : चुनावों में हार के बाद कांग्रेस हाईकमान एक्शन मोड में आ गई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू सहित अन्य राज्यों के प्रदेश प्रधान के इस्तीफे मांगने के बाद अब कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस के इंचार्ज की छुट्टी करने की तैयारी में है। जानकरी के अनुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रधान सोनिया गांधी चुनावों के दौरान इन इंचार्जों के कार्यो से खफा हैं। इसके साथ ही जी-23 की तरफ से भी आवाज उठाई जा रही है कि इन इंचार्जों को बाहर का रास्ता दिखाया जाए और इन इंचार्जों को बदल कर नए इंचार्ज नियुक्त करने की सम्भावना है।
यह भी पढ़ें : CM मान के मंत्रिमंडल के नेताओं की संपत्ति राणा गुरजीत से आधी भी नहीं, एक Click में जानें पूरी Detail
गौरतलब है कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोआ और मनीपुर में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कांग्रेस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार पंजाब में अजय माकन को चुनावी नतीजों की समीक्षा कर रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी दी है जिसके बाद हाईकमान फैसला लेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here