अब मंत्रियों की याददाश्त तेज करने लिए कर्मचारी भेंट करेंगे बादाम

Edited By Tania pathak,Updated: 27 Feb, 2021 12:39 PM

now employees will give almonds to speed up the ministers

वायदों को याद करवाने के लिए पंजाब के मंत्रियों को बादाम भेंट करके यादाशत को ताजा करवाने की मुहिम शुरु करने का निर्णय है।

नवांशहर (त्रिपाठी): शिक्षा विभाग में ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों ने विधानसभा चुनावों के दौरान पंजाब की मौजूदा सरकार की ओर से किए गए वायदों को याद करवाने के लिए पंजाब के मंत्रियों को बादाम भेंट करके यादाशत को ताजा करवाने की मुहिम शुरु करने का निर्णय है।

यूनियन नेता नरिन्दर कौर ने कहा कि पंजाब सरकार के मंत्रियों तथा विधायकों की सत्ता सुख मिलने के बाद स्मरण शक्ति कमजोर पड़ गई है। यही कारण है कि सरकार ने विधानसभा चुनावों के दौरान ठेके पर भर्ती कर्मचारियों को रैगुलर करने का किया वायदा पूरा न करते हुए उन्हें भुला दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्रियों तथा विधायकों की स्मरण शक्ति को ताजा करने के लिए कैबेनिट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी के फिरोजपुर में स्थित निवास स्थान पर 27 फरवरी को बादाम भेंट करके मंत्रियों को बादाम भेंट करने की शुरुआत की जा रही है जिसके उपरान्त प्रत्येक शनिवार को एक कैबेनिट मंत्री को उनके गृह निवास पर बादाम भेंट किए जाएगे।

मैडम नरिन्दर कौर ने कहा कि पंजाब सरकार ठेका आधारित कर्मचारियों को रैगुलर करने का वायदा 4 वर्ष के सत्ता सुख के बाद भी पूरा नही कर पाई है, जिसके चलते समूह कच्चे कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्य करते करीब 9 हजार अध्यापकों को सरकार ने रैगुलर कर दिया है परन्तु 900 के करीब दफ्तरी कर्मचारियों को अनदेखा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस मामले को पाटी प्रधान बलराम जाखड से उठाने के बाद मिले आश्वानस के बावजूद भी ए.जी.विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नही हुई है जिसके चलते सर्व शिक्षा विभाग के दफ्तरी कर्मचारियों ने पंजाब के मंत्रियों को बादाम भेंट करने की मुहिम का 27 फरवरी से आगाज करने का निर्णय लिया है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!