अहम खबरः पंजाब पुलिस में सब इंस्पैक्टरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे होगी परीक्षा

Edited By Vatika,Updated: 10 Aug, 2022 12:43 PM

notification for the recruitment of sub inspectors in punjab police issued

पंजाब में भगवंत मान सरकार ने पंजाब पुलिस में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

जालंधर(धवन): पंजाब में भगवंत मान सरकार ने पंजाब पुलिस में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दिनों कहा था कि पंजाब पुलिस में पुलिस जवानों की भॢतयां की जाएंगी। पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने भी पुलिस में भर्ती शुरू करने का भरोसा दिया है। आज पंजाब पुलिस में सब इंस्पैक्टरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 9 से 30 अगस्त तक पुलिस का पोर्टल खुला रहेगा। इस बार सी.बी.टी. की बजाय ओ.एम.आर. मोड में परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया है। 

पंजाब पुलिस के नोटिफिकेशन में बताया गया कि परीक्षा की तिथि का ऐलान बाद में किया जाएगा तथा इस संबंध में आवेदन करने वालों को सार्वजनिक रूप से सूचित कर दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और डी.जी.पी. गौरव यादव के प्रयासों से ही पुलिस में भर्ती का कार्य शुरू हुआ है। इससे पहले अन्य सरकारी विभागों में भॢतयों का कार्य शुरू हो गया था परन्तु पुलिस में अभी तक भर्ती का कार्य शुरू नहीं हुआ था। सब इंस्पैक्टरों की भॢतयां शुरू होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि पंजाब पुलिस में अन्य पदों पर भी भॢतयों का कार्य तेजी से शुरू होगा। गौरव यादव के डी.जी.पी. बनने के बाद तेजी से पुलिस जवानों को पदोन्नतियां भी पिछले समय में दी गई थीं।  डी.जी.पी. की सोच है कि पुलिस में प्रत्येक स्तर पर जवानों व अधिकारियों को पदोन्नतियां मिलनी चाहिएं। इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपनी ओर से डी.जी.पी. के प्रस्तावों पर अपनी सहमति दे चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगर सभी को साथ-साथ पदोन्नतियां मिलती रहें तो इससे पुलिस फोर्स का मनोबल भी ऊंचा रहता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!