राणा बलाचौरिया का म/र्डर तो बस एक ट्रेलर है! 35 और बाकी हैं... गैंग/स्टर डोनी बल का बड़ा खुलासा

Edited By Kamini,Updated: 18 Dec, 2025 05:50 PM

new revelations in the rana balachauria murder case

पंजाब के कबड्डी प्लेयर कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ ​​राणा बलाचौरिया के मर्डर केस में बड़े खुलासे हुए हैं।

पंजाब डेस्क: पंजाब के कबड्डी प्लेयर कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ ​​राणा बलाचौरिया के मर्डर केस में बड़े खुलासे हुए हैं। बलाचौरिया का मर्डर करने वाला बंबीहा गैंग का गैंगस्टर डोनी बल मर्डर के बाद पहली बार मीडिया के सामने आया है और मर्डर की वजह बताई है। उसने दावा किया है कि राणा बलाचौरिया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम कर रहा था। वह हमारे दुश्मनों को फाइनेंशियली मजबूत कर रहा था। इसीलिए राणा बलाचौरिया का मर्डर हुआ। उसने दावा किया कि लॉरेंस ने क्लब से फिरौती वसूलने के लिए धमकी भरा कॉल किया था।

PunjabKesari

डोनी बल ने कहा कि, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर का बदला लेने के लिए उसने 35 लोगों की लिस्ट बनाई है जिन्हें मारा जाएगा। ये खुलासे एक प्राइवेट यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान किए हैं। यहां आपको बता दें कि हालांकि 'पंजाब केसरी' राणा बलाचौरिया की हत्या के बारे में गैंगस्टर डोनी बल के दावों की पुष्टि नहीं करता है।

राणा बलाचौरिया हत्या के मामले में गैंगस्टर डोनी बल के खुलासे

राणा नए खिलाड़ियों पर दबाव डालता था। गैंगस्टर डोनी बल ने कहा कि राणा बलाचौरिया गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के लिए नए खिलाड़ियों पर दबाव डालता था। वह हमारे दुश्मनों को मजबूत कर रहा था। इसीलिए उसे मारा गया है। हम उसे नहीं छोड़ेंगे जो हमारे दुश्मनों को मजबूत करेगा। राणा हमें नुकसान पहुंचा रहा था, हमने उसे नुकसान पहुंचाया। राणा बलाचौरिया को कबड्डी खिलाड़ियों को न दबाने का मैसेज भेजा गया था लेकिन उसने नहीं माना। राणा न तो कबड्डी खिलाड़ी था और न ही प्रमोटर, वह जग्गू और लॉरेंस के लिए काम कर रहा था। वह उनके आदेश पर खिलाड़ियों को दबाता था। ढाई महीने पहले लॉरेंस से एक क्लब मालिक को फोन किया था कि हमारा हिस्सा रख लो, मेरा आदमी तुमसे पैसे ले लेगा।

गैंगस्टर डोनी बाल ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले एक पंजाबी सिंगर कनाडा में गोल्डी बराड़ से मिला था। उसने कहा कि सरकार को इस बारे में पता था, फिर भी मूसेवाला की सिक्योरिटी क्यों कम की गई? मूसेवाला के कथित मैनेजर शगनप्रीत के बारे में बाल ने कहा कि वह मेरे करीबी संपर्क में था। वह मुझसे फोन पर बात कर रहा था। लकी पटियाल का इसमें कोई हाथ नहीं है। मूसेवाला को मारने वालों के चक्कर में 35 लोगों को मारना है।

गैंगस्टर डोली बाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार कहती है कि गैंगस्टर दूसरी सरकारों ने बनाए हैं, हम उन्हें खत्म कर रहे हैं। फिर जग्गू भगवानपुरिया को बटाला उपचुनाव के लिए रिमांड पर क्यों लाया गया। उसे रेड बुल क्यों पिलाई गई। तरनतारन उपचुनाव के बाद उसे क्यों छोड़ा गया? उसे रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया? उसने बताया कि उसे जेल में जग्गू भगवानपुरिया को पिज्जा और KFC मिलता है। गैंगस्टर डोनी बल ने कहा कि मोहाली पुलिस ने जिस अशप्रीत को मर्डर का मास्टरमाइंड बताकर गिरफ्तार किया है, वह मेरा दोस्त है लेकिन उसने कभी मेरे लिए काम नहीं किया। मैंने तो बस हरपिंदर का नाम सुना है, जो कल यानी 17 दिसंबर को एनकाउंटर में मारा गया। उसका नाम इस केस में डाला गया और उसे मार दिया गया। अगर हम क्राइम कर रहे हैं, तो पुलिस क्या कर रही है?"

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!