CM भगवंत मान के जनता दरबार पर Tweet कर बोले नवजोत सिद्धू

Edited By Kalash,Updated: 16 May, 2022 05:30 PM

navjot sidhu tweeting on janta darbaar

मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से चंडीगढ़ में लगाए गए जनता दरबार पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने बड़ा हमला बोला है। सिद्धू ने कहा कि जनता दरबार

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से चंडीगढ़ में लगाए गए जनता दरबार पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने बड़ा हमला बोला है। सिद्धू ने कहा कि जनता दरबार तब ही सफल हो सकता है यदि तहसीलों और सब-तहसीलों में विधायकों सहित सरकारी अधिकारियों की शमूलियत हो। सत्ता का विकेंद्रीकरण लोकतंत्र का असली तत्व है। 1 व्यक्ति 3 करोड़ पंजाबियों की चिंताओं को हल नहीं कर सकता पर एक सामुहिक विकेंद्रीकरण प्रयत्नों के साथ ऐसा करना संभव है। सिद्धू ने कहा कि लोग अपने मुद्दों को एक व्यक्ति द्वारा हल करने के लिए घंटों का सफर क्यों करें, सरकार उनके दरवाजे पर क्यों नहीं जाती? इसके साथ समय और ऊर्जा की बचत होगी। मानवीय इंटरफेस को घटाने के लिए ई-गवर्नेंस एक शानदार हल है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज पंजाब भवन में जनता दरबार लगाया गया था, जहां उनकी तरफ से लोगों की समस्याएं खुद सुनी गई। इस दौरान अपने मसलों को हल करवाने के लिए पूरे पंजाब से लोग पंजाब भवन पहुंचे हुए थे। लुधियाना से आए एक नौजवान ने बातचीत करते हुए बताया कि उनके पारिवारिक मैंबर द्वारा सरकारी नौकरी के दौरान जिंदगी गंवाने के बाद भी अभी तक वारिस को नौकरी नहीं मिली थी। वह आज भगवंत मान की तरफ से लगाए गए जनता दरबार में पहुंचे, जहां उनकी समस्या का हल हो गया। उन्हें सीवरमैन की नौकरी देने संबंधी भगवंत मान की तरफ से एक चिट्ठी जारी की गई। इसी तरह और भी कई लोगों की समस्याओं का हल भगवंत मान की तरफ से लगाए जा रहे जनता दरबार में किया जा रहा है और कईयों को नौकरियां दी गई हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!