नवजोत सिद्धू का नया अवतार, अलग ढंग से किया सरकार को Challenge

Edited By Vatika,Updated: 01 Aug, 2020 04:53 PM

navjot sidhu s new avatar

केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ बयानबाज़ी करने वाले पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने नए ढंग से सरकारों को चेतावनी दी है।

जालंधर: केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ बयानबाज़ी करने वाले पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने नए ढंग से सरकारों को चेतावनी दी है। दरअसल, सिद्धू ने अपने फेसबुक पेज पर पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल का एक गीत सांझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 'अस्सी वख्त पा दियांगे ज़ालिम सरकारा नूं'।

 

चाहे यह गीत किसी और का है लेकिन इस वीडियो में सिद्धू की तरफ से अपने ही ढंग से सरकारों को ललकारा गया है। जब से सिद्धू ने मंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया है तब से वह सीधे ढंग से पंजाब सरकार और कैप्टन अमरेंद्र सिंह के खिलाफ निशाने साधते नज़र आए हैं। 

PunjabKesari

वीडियो में सिद्धू ने कहा है कि जब भी कोई योद्धा सच की लड़ाई में कदम रखता है तो वह रिश्ते नाते बहुत पीछे छोड़ देता है। पंजाब सरकार पर तंज कसती इस वीडियो में सिद्धू ने एक क्लिप सांझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पंजाब बातें करने से नहीं बल्कि पॉलिसी बनाने, निस्वार्थ भावना और बेखौफ होकर काम करने से आगे जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!