Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Aug, 2026 01:26 PM

जानकारी के अनुसार इस मौके पर रोष प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार की आंखें खोलने के लिए आज उनके द्वारा नेशनल हाईवे को जाम किया गया है....
लुधियाना(अनिल): सिख जत्थेबंदियों ने जेल में बंद बंदी सिखों की रिहाई को लेकर आज पंजाब बंद की कॉल को लेकर नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल चौक में धरना लगाकर नेशनल हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया। इसके चलते नेशनल हाईवे के ऊपर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जानकारी के अनुसार इस मौके पर रोष प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार की आंखें खोलने के लिए आज उनके द्वारा नेशनल हाईवे को जाम किया गया है ताकि केंद्र सरकार जेल में बंद बंदी सिखों को जल्द से जल्द रिहा कर सके। वहीं नेशनल हाईवे जाम होने के बाद लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए किसी भी विभाग द्वारा जाम खुलवाने की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here