Edited By Urmila,Updated: 14 Dec, 2022 03:36 PM

पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने अहम प्रेसवार्ता की है।
चंडीगढ़: पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने अहम प्रेसवार्ता की है। इस दौरान उन्होंने नकोदर में कपड़ा व्यापारी हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि नकोदर कपड़ा व्यापारी हत्या मामला सुलझा लिया गया है।
पंजाब डी.जी.पी. ने खुलासा करते हुए कहा कि नकोदर कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला की हत्या की साजिश अमरीका में रची गई है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों शूटर बठिंडा के रहने वाले हैं। उनकी उम्र 18 से 20 वर्ष के करीब है। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 2 मोटरसाइकिल पर 5 शूटर आए थे। रेकी के दौरान इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here