Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Mar, 2021 01:39 PM

इस मौके गांव वासियों और पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि मृतक के मुंह पर पहले मिर्ची पाऊडर डाला गया और बाद में उसका..........
रायकोट(भल्ला): करीबी गांव बड़ूंदी में मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब 49 वर्षीय व्यक्ति का तेजधार हथियारों से कत्ल करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रजिंदर सिंह उर्फ जिंदर पुत्र मेजर सिंह के रूप में हुई है, जो कृषि के साथ-साथ गांव में दूध की डेयरी का धंधा करता था। रोजाना की तरह सुबह 6 बजे के करीब गांव रसूलपुर स्थित फार्म हाऊस को स्कूटर पर जा रहा था, जब वह नानकसर ठाठ से कुछ दूरी पर गया तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसका तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया।
यह भी पढ़ें: स्कूल फीसों को लेकर शिक्षा विभाग ने लिया ये फैसला, पढ़ें पूरी खबर
इस मौके गांव वासियों और पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि मृतक के मुंह पर पहले मिर्ची पाऊडर डाला गया और बाद में उसका तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। उसके शरीर, हाथ और चेहरे पर गहरे घाव थे। इस संबंधी मृतक के परिजनों और गांववासियों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। इस पर पुलिस अधिकारी राजबीर सिंह एस.पी. आई.बी.पी. और राजेश शर्मा डी.एस.पी.(डी), दविन्द्र सिंह डी.एस.पी. आई.बी.पी., सिमरजीत सिंह इंचार्ज सी.आई.ए., थाना इंचार्ज अजायब सिंह और चौकी इंचार्ज अमरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: गर्भ में बच्चे की मौत, मां को बचाने की लगाते रहे गुहार, लेकिन नहीं हुआ ऑपरेशन
पुलिस द्वारा प्रोसैस टीम और डॉग स्क्वायड बुलाकर जांच की गई। एस.पी. राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। मृतक और उसके परिजनों की किसी से कोई रंजिश की बात सामने नहीं आई है। मामले को जल्द हल कर लिया जाएगा। पुलिस चौकी लोहटबद्दी द्वारा मृतक के भाई जसविन्द्र सिंह के बयानों पर मामला दर्ज करके कातिलों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here