Edited By Kamini,Updated: 09 Jun, 2026 07:53 PM

नेशनल हाईवे पर एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने की घटना सामने आई है।
बटाला (बेरी): नेशनल हाईवे पर एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे कस्बा जैंतीपुर के पैट्रोल पंप पर मोटर साइकिल सवार कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करते हुए उसको गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए नरजीत सिंह निवासी गांव शेखुपुर खुर्द ने बताया कि आज शाम समय उनका लड़का मनबीर सिंह अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर जैंतीपुर के पास स्थित पैट्रोल पंप पर गया था कि इस दौरान मोटर साइकिल पर सवार होकर आए कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया जिसके चलते मनबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उक्त व्यक्ति मौके से फरार हो गए।
घायल मनबीर सिंह को इलाज हेतु सिविलि अस्पताल बटाला में दाखिल करवाया हैं। नरजीत सिंह ने बताया कि, पुलिस प्रशासन से मांग की कि उनके बेटे पर हमला करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here