फतेहगढ़ साहिब में एनकाउंटर! हथियारों की बरामदगी के दौरान चली गोलियां

Edited By Kalash,Updated: 14 Jun, 2026 10:55 AM

fatehgarh sahib encounter

CIA स्टाफ सरहिंद और थाना बड़ाली आला सिंह की पुलिस द्वारा हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाए गए 2 आरोपियों द्वारा  पुलिस पार्टी पर हमला करने का मामला सामने आया है।

फतेहगढ़ साहिब (बिपिन भारद्वाज): CIA स्टाफ सरहिंद और थाना बड़ाली आला सिंह की पुलिस द्वारा हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाए गए 2 आरोपियों द्वारा  पुलिस पार्टी पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान हुई जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए, जबकि पुलिस का एक हवलदार भी घायल हो गया।

मामले संबंधी जानकारी देते हुए SSP फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने बीते दिनों सहजप्रीत सिंह, महकप्रीत सिंह और मनजोत सिंह को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड के दौरान जब पुलिस टीम सहजप्रीत और महकप्रीत को गांव वैदवान के पास SYL नहर के पास एक सुनसान जगह पर हथियारों की बरामदगी के लिए लेकर गई तो आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया।  

पुलिस के अनुसार महकप्रीत सिंह ने वहां छिपा कर रखा हुआ देसी पिस्तौल निकल कर पुलिस टीम पर गोली चला गी जबकि सहजप्रीत सिंह ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई की। पुलिस द्वारा खुद के बचाव में की गई जवाबी कार्रवाई में महकप्रीत सिंह के पैर में गोली लगी और सहजप्रीत सिंह भी टांग पर भी चोट लगी। इस मुकाबले में हवलदार गुरप्रीत सिंह भी घायल हो गया। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस मुखी ने बताया कि ये आरोपी कथित तौर पर नाजायज असले की सप्लाई, नशा तस्करी और फिरौती इकट्ठी करने के कारोबार में शामिल थे। इनके संबंध विदेशों में बैठे गैंगस्टरों से भी बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि पुलिस ने इससे पहले भी इस मामले में हरमनदीप सिंह, रूपन सिंह और गुरजंट सिंह जंटी को गिरफ्तार कर उनसे एक पिस्टल और 10 जिंदा रौंद बरामद किए थे। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।   

और ये भी पढ़े

    अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!