बड़ी वारदातः घर में घुसकर हमलावारों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

Edited By Vatika,Updated: 09 Jul, 2021 02:59 PM

murder in faridkot

सब डिवीजन जैतो के गांव रोड़ीपूरा में गत रात एक व्यक्ति का कत्ल होने का सनसनीखेज़

जैतो: सब डिवीजन जैतो के गांव रोड़ीपूरा में गत रात एक व्यक्ति का कत्ल होने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही डी.एस.पी. जैतो परमिंदर सिंह ग्रेवाल और थाना प्रमुख जैतो राजेश कुमार पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंच गए और लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

डी. एस. पी. परमिन्दर सिंह ग्रेवाल ने जानकारी देते बताया कि मृतक बाबू सिंह (65) पुत्र मोदन सिंह गांव में शराब के ठेके की ब्रांच पर काम करता था। गत रात वह अपने घर में अकेला था और हमलावरों द्वारा किसी हथियार के साथ सिर पर वार करके उसका कत्ल कर दिया गया। उधर पुलिस का कहना है कि हत्या की अलग -अलग पहलुओं  से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!