खौफनाक वारदात के साथ दहला पंजाब, बाप-बेटे की बेरहमी से ह+त्या

Edited By Vatika,Updated: 10 Sep, 2024 09:36 AM

murder in bathinda

तलवंडी साबो के गांव जीवन सिंह वाला में पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई

बठिंडा: तलवंडी साबो के गांव जीवन सिंह वाला में पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हत्यारे गांव के ही युवक बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनके बीच एक पालतू कुत्ते को लेकर विवाद हुआ था। मृतकों की पहचान अमरीक सिंह (20) और उसके पिता मंदर सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक हत्यारों ने आधी रात को अमरीक सिंह को घर के गेट पर बुलाया। जब वह वहां आया तो हमलावरों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसी बीच जब मंदर सिंह अपने बेटे को बचाने आया तो हत्यारों ने उन्हें भी मार डाला। इसके अलावा उन्होंने घर में रह रही एक महिला को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए बठिंडा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के एस.एस.पी. पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पिता-पुत्र के शवों और घायल महिला को तुरंत बठिंडा सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी नशे के आदी युवक बताए जा रहे हैं।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!