OMG! प्यार के चक्कर में नाबालिग की मौ+त, फूट-फूट कर रो रहा परिवार

Edited By Vatika,Updated: 05 Jul, 2024 12:07 PM

murder in amritsar

सीमावर्ती तहसील अजनाला के चमयारी कस्बा के एक नाबालिग लड़के की लुधियाना जेल में मौत होने का समाचार है।

पंजाब डेस्क: सीमावर्ती तहसील अजनाला के चमयारी कस्बा के एक नाबालिग लड़के की लुधियाना जेल में मौत होने का समाचार है।

मृतक लड़के के परिवार के अनुसार उसका नाबालिग लड़का रोहित और कस्बा चमियारी की एक नाबालिग लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे और कुछ समय पहले दोनों घर से भाग गए थे। जिसके चलते उक्त लड़की के परिजनों ने लड़के को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी और नाक से लकीरे काटते हुए उसका वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल कर दिया।  इसके बाद लड़की के परिवार ने पुलिस से शिकायत की और लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद लड़के को पुलिस ने लुधियाना जेल भेज दिया था जहां अब उसकी मौत हो गई है। 

बता दें कि मृतक लड़के के परिजनों ने लड़की के परिजनों और पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बेटे को पहले लड़की के परिजनों ने जमकर पीटा और बाद में उसे पुलिस से छुड़ाकर भी ले गए इसी बीच अंदरूनी चोट लगने के कारण उनके बेटे की मौत हो गयी। पीड़ित परिवार ने पुलिस के आला अधिकारियों से इस मामले के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!