बड़ी वारदातः सिविल अस्पताल के मुलाजिम की गोली मारकर हत्या

Edited By Vatika,Updated: 17 May, 2022 01:24 PM

murder in amritsar

सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब में तैनात चरणप्रीत सिंह की गत रात

बाबा बकाला साहब (राकेश): सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब में तैनात चरणप्रीत सिंह की गत रात कुछ हथियारबंद लुटेरों द्वारा  गोली मार कर हत्या कर दी गई। 

जानकारी के अनुसार चरणप्रीत सिंह अपने साढ़ू के साथ कार में  ससुर  का हाल जानने के बाद घर वापिस आ रहे थे। इसी बीच मानावाले नज़दीक अज्ञात युवकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई,  जिसके बाद सिविल अस्पतालों के मुलाजिमों और कर्मचारियों में रोष की लहर पाई जा रही है।

बता दें कि थाना चाटीविंड अधीन मानांवाला में हुई घटना की जानकारी देते एस.एच. ओ. मनमीतपाल सिंह ने बताया कि चरनप्रीत सिंह, जगदेव सिंह और सुखदीप सिंह, जो आपस में रिश्तेदार हैं, गत देर रात अमृतसर से जंडियाला गुरु की तरफ अपनी कार पर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मानांवाला सड़क किनारे रुके तो, काले रंग की कार में अज्ञात ने चरनजीत सिंह के सिर में गोली मार दी और जगदेव सिंह और सुखदीप सिंह रॉड के साथ हमला कर दिया, जिस कारण चरनजीत सिंह की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!