बड़ी वारदातः दोस्तों ने ही दी थी दिल कंपा देने वाली मौत

Edited By Vatika,Updated: 05 Feb, 2021 12:25 PM

murder case in amritsar

रंजिश के चलते ही उसके दोस्तों ने उसे रूंह कंपा देने वाली मौत दी थी।

जैंतीपुर (बलजीत): गांव तलवंडी खुम्मण के युवक सोनू को अपहरण कर ले जाने के विरुद्ध दर्ज मुकद्दमे में पुलिस ने  आज उक्त युवक का शव बरामद कर हत्या में शामिल तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते ही उसके दोस्तों ने उसे रूंह कंपा देने वाली मौत दी थी। 

जानकारी के अनुसार सोनू का शव पास के गांव गुज्जरपुरा की नहर की पटड़ी से बरामद होने के साथ क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस चौकी जैंतीपुर के इंचार्ज ए.एस.आई. सुभाष चंद्र द्वारा मुश्तैदी के साथ शव को कब्जे में लेकर यह मामला अपने उच्चाधिकारी के ध्यान में लाया और इस मामले की बारीकी के साथ जांच करके 24 घंटों के अंदर हत्या से संबंधित तीनों ही आरोपी जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र निर्मल सिंह, जशनप्रीत सिंह उर्फ जश्न पुत्र सुखविन्दर सिंह उर्फ तोती दोनों निवासी तलवंडी खुम्मण, नवदीप सिंह उर्फ घुला पुत्र गोपाल सिंह निवासी रंगीलपुरा को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पुलिस थाना कत्थूनंगल के एस.एच.ओ. हिमांशु भगत ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकद्दमा नंबर-21 धारा-302, 201, 364, 34 आई.पी.सी. दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!