3 माह पहले हुई शादी का निकला खौफनाक अंजाम

Edited By swetha,Updated: 11 May, 2019 11:20 AM

murder case

खन्ना के बंसत नगर में पति ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार गुरदीप का विवाह 3 माह पहले रवींद्र कौर के साथ हुआ था।

खन्नाःखन्ना के बंसत नगर में पति ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार गुरदीप का विवाह 3 माह पहले रवींद्र कौर के साथ हुआ था।

PunjabKesari

उसने शनिवार सुबह शादी करवाने वाले बिचौलिए को फोन करके कहा कि उसकी पत्नी घर से भाग गई है। इस पर लड़की के परिजन तुरंत उसके ससुराल पहुंचे। तलाश करने पर नवविवाहिता की लाश घर के पास स्थित खाली प्लाट में बरामद हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज की जांच की तो पता चला कि रात ढाई बजे गुरदीप रवींद्र की लाश को उठाकर घर से निकला और पास के प्लाट में फैंक आया था। पुलिस ने तुरंत ही गुरदीप को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!