अवैध निर्माण पर नगर निगम का Action, कॉलोनियों और लेबर क्वार्टरों को किया ध्वस्त

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Jul, 2024 08:43 PM

municipal corporation takes action against illegal construction

नगर निगम ने शुक्रवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम जोन बी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में दो अवैध कॉलोनियों और दो लेबर क्वार्टर इमारतों को ध्वस्त कर दिया। जानकारी अनुसार ताजपुर रोड पर नगर निगम की मुख्य डंप साइट के पास दो...

लुधियाना (हितेश): नगर निगम ने शुक्रवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम जोन बी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में दो अवैध कॉलोनियों और दो लेबर क्वार्टर इमारतों को ध्वस्त कर दिया। जानकारी अनुसार ताजपुर रोड पर नगर निगम की मुख्य डंप साइट के पास दो अवैध कॉलोनियां बन रही थीं, जबकि मुंडिया क्षेत्र में दो अवैध लेबर क्वार्टर भवन बन रहे थे, जिन पर नगर निगम ने डिच चलाई है। 

यह भी पढ़ें- एक बार फिर से ज्योति नूरां और कुणाल पासी में झगड़ा, मामला पहुंचा थाने

इसके अलावा नगर निगम की टीमों ने शेरपुर इलाके में एक अवैध लेबर क्वार्टर की इमारत को भी सील कर दिया है और रमनदीप कॉलोनी में भी एक अतिक्रमण हटाया गया है। असिस्टेंट टाउन प्लानर (एटीपी-जोन बी) हरविंदर सिंह हनी ने बताया कि नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के दिशा-निर्देशों पर अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि रोजाना निरीक्षण के दौरान उन्हें उक्त अवैध निर्माणों की जानकारी मिली थी जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। 

यह भी पढ़ें- पंजाब के CM मान का 'ड्रीम प्रोजेक्ट', दिवाली से पहले इस जिले को मिलेगा तोहफा

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!