प्रताप सिंह बाजवा पर मोदी सरकार मेहरबान, Z Security प्रदान की

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Jul, 2020 01:56 PM

modi government favors pratap singh bajwa provided z security

मोदी सरकार की ओर से पंजाब के सीनियर कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा मेहरबान होते हुए उसकी जेड सुरक्षा बहाल कर दी गई है।

चंडीगढ़: मोदी सरकार की ओर से पंजाब के सीनियर कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा मेहरबान होते हुए उसकी जेड सुरक्षा बहाल कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय ग्रह मंत्रालय ने कांग्रेसी नेता की सुरक्षा के लिए करीब 25 सुरक्षा मुलाजिम तैनात किए हैं और यह फैसला केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह के स्तर पर हुआ बताया गया है।

पंजाब पुलिस के एक सीनियर अधिकारी की तरफ से इसकी पुष्टि करते हुए बताया गया कि राष्ट्रीय स्वयं संघ के 5 नेताओं की सुरक्षा में भी वृद्धि कर दी गई है। पंजाब में राजनीतिक नेताओं, आई.ए.एस., आई.पी.एस. अधिकारियों और धार्मिक नेताओं की सुरक्षा पर करीब 10 हजार पुलिस मुलाजिमों की तैनाती की गई है।

बाजवा की सुरक्षा राजनीतिक हलकों में बनी चर्चा
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के मामले में केंद्रीय ग्रह मंत्रालय की ओर से दिखाई दरियादिली राज्य के राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद बाजवा सहित कांग्रेस और दूसरे विरोधी पार्टियों के कई नेताओं की सुरक्षा में या तो कटौती कर दी गई थी या फिर सुरक्षा वापस ले ली गई थी। केंद्रीय ग्रह मंत्रालय ने एक साल बाद पंजाब के कांग्रेसी नेता की सुरक्षा बहाल कर दी है। हालांकि पंजाब में पुलिस के अधिकारियों का यह भी कहना है कि केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से सुरक्षा के मामले में लगातार समीक्षा की जाती है और सुरक्षा बढ़ाने, वापस लेने या कम करने के बारे में फैसले अकसर लिए जाते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!