तलाशी अभियान के दौरान सेंट्रल जेल से मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद, जांच जारी

Edited By Kamini,Updated: 13 Apr, 2022 03:29 PM

mobile phone and other items recovered from central jail

फिरोजपुर की चर्चित सेंट्रल जेल में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सिम कार्ड और बैटरी समेत 5 और मोबाइल फोन ..........

फिरोजपुर (कुमार) : फिरोजपुर की चर्चित सेंट्रल जेल में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सिम कार्ड और बैटरी समेत 5 और मोबाइल फोन बरामद किए गए। सहायक अधीक्षक सुखजिंदर सिंह द्वारा दर्ज लिखित शिकायत के आधार पर सिटी पुलिस ने भूपिंदर सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बात का खुलासा करते हुए ए.एस.आई. पवन कुमार ने आज यहां बताया कि सहायक अधीक्षक ने पुलिस को पत्र लिखकर बताया है कि ब्लॉक नंबर 2 के बैरक नंबर 1 की तलाशी लेने पर एक नोकिया की-पैड मोबाइल फोन और एक एल.सी.डी. के पीछे से एक मोबाइल फोन ओप्पो टच स्क्रीन बरामद हुआ है।

उसके बाद ब्लॉक नंबर 3 के बैरक नंबर 6 की तलाशी लेने पर वहां लगी एल.सी.डी. के पास से एक मोबाइल फोन ओप्पो और नए बैरक 2 ने एक मोबाइल फोन ओप्पो टच स्क्रीन बरामद हुआ है। ए.एस.आई. पवन कुमार कहा कि वार्ड नं. पुलिस जब्त किए गए मोबाइलों में सिम कार्डों के नाम और ये सिम कार्ड और मोबाइल फोन जेल के अंदर कैसे पहुंचे, इसकी जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!