Punjab पुलिस व बदमाशों में Encounter, दोनों तरफ से चली ताबड़तोड़ गोलियां

Edited By Kamini,Updated: 10 Nov, 2026 06:14 PM

mloga encounter

पुलिस व बदमाशों में एनकाउंटर की खबर सामने आई है।

मोगा (कशिश): मोगा में पुलिस व बदमाशों में एनकाउंटर की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, मोगा पुलिस का मेहना थाने के तहत तखानवध लिंक रोड पर आरोपियों के साथ एनकाउंटर हुआ। इस दौरान पुलिस और संदिग्ध आरोपियों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें 2 आरोपी घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस पार्टी संदिग्ध आरोपियों की तलाश में इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की, लेकिन मोटरसाइकिल सवार मौके से भागने लगा।

PunjabKesari

पुलिस ने पीछा किया तो मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गिर गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। घायल आरोपियों की पहचान गुरसेवक और आकाशदीप के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अस्पताल ले जाया गया है और बाद में दोनों से पूछताछ की जाएगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!