Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Nov, 2026 09:51 PM

मोगा-जालंधर रोड पर दर्दनाक हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर मार दी, जिसमें भुआ-भतीजे की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार 8 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मोगा (आजाद): मोगा-जालंधर रोड पर दर्दनाक हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर मार दी, जिसमें भुआ-भतीजे की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार 8 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान गुरविन्द्र कौर (38) निवासी गांव पंडोरी अराईयां तथा उसके भतीजे गुरविन्द्र सिंह (21) निवासी गांव हृदयवाल, जीरा और घायल बच्चे की पहचान गुरसाहब सिंह (8) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गुरविन्द्र कौर अपने भतीजे गुरविन्द्र सिंह और बच्चे गुरसाहब सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर धर्मकोट में सामान खरीदने जा रही थी। जब वे हाईवे पुल के नीचे से गुजर रहे थे तो तेज रफ्तार बस ने उनके मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि गुरविन्द्र कौर और गुरविन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर बच्चा घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मृतकों तथा घायल बच्चे को सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया।
थाना धर्मकोट के प्रभारी इंस्पैक्टर जतिन्द्र सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।