AAP विधायक के ठिकानों पर दूसरे दिन भी ED रेड जारी, दोनों घर किए सील

Edited By Vatika,Updated: 05 Nov, 2026 01:06 PM

ed raid at moga

मोगा में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) ने बुधवार तड़के आम आदमी पार्टी की विधायक और पंजाब महिला विंग

मोगा: मोगा में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) ने बुधवार तड़के आम आदमी पार्टी की विधायक और पंजाब महिला विंग की प्रधान डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के दोनों आवासों पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे ई.डी. की टीम ने विधायक के लुधियाना रोड स्थित आइकॉन हाइट्स फ्लैट पर छापा मारा। इसके बाद सुबह करीब 6 बजे ई.डी. की टीमें विधायक को साथ लेकर दुसांझ रोड स्थित उनकी कोठी पर छापेमारी करने पहुंचीं। यहां छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों स्थानों को सील कर दिया था।

हालांकि ई.डी. अधिकारियों ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन पता चला है कि सरकारी जमीन को राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित करने के दौरान सार्वजनिक धन के कथित दुरुपयोग और धोखाधड़ी के मामले में विधायक के परिवार के सदस्यों और करीबियों के ठिकानों पर पंजाब भर में 7 स्थानों पर छापेमारी की गई है। उल्लेखनीय है कि जालंधर से धर्मकोट होते हुए गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-754ए के लिए अधिग्रहित जमीन का गलत तरीके से इंतकाल (मालिकाना रिकॉर्ड में बदलाव) कर पटवारी नवदीप सिंह ने गांव किशनपुरा खुर्द की निवासी दिलकुश कुमारी के खाते में 1 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डलवाई थी। बाद में जांच के दौरान पता चला कि यह अधिग्रहित जमीन सरकारी थी। इस मामले में 16 जून 2024 को पटवारी नवदीप सिंह और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए ई.डी. की जांच का दायरा विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और उनके परिवार के सदस्यों तक पहुंच गया है। इसके बाद ई.डी. की टीम ने बाघापुराना स्थित विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के पति डॉ. राकेश अरोड़ा के मालिकाना हक वाले निजी नशा मुक्ति अस्पताल पर भी छापेमारी की।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!