Edited By Kalash,Updated: 08 Nov, 2026 02:31 PM

नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने 2 युवकों को काबू करके उनसे 35 ग्राम हेरोइन बरामद की।
मोगा (आजाद): नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने 2 युवकों को काबू करके उनसे 35 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना फतेहगढ़ पंजतूर के प्रभारी इंस्पेक्टर जसविन्द्र सिंह ने बताया कि जब सहायक थानेदार दर्शन सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव मदारपुर के पास जा रहे थे, तो गुप्त सूत्रों के आधार मलकीत सिंह उर्फ फन्नी निवासी गांव शेरे मडार मक्खू को काबू करके उससे 20 ग्राम हेरोइन बरामद की।
इसी तरह थाना प्रभारी के सहायक थानेदार संतोख सिंह ने गश्त दौरान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू निवासी राऊके कलां को काबू करके उससे 15 ग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों कथित आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए है, जिन्हें पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here