बड़ी वारदात : डेरे में रहते प्रवासी मजदूर की तेजधार हथियारों से ह/त्या

Edited By Kalash,Updated: 22 Jun, 2024 05:41 PM

migrant labour killed in kapurthala

कपूरथला में बीती देर रात थाना ढिलवां के अधीन आते गांव चकोकी मंड में डेरे में रहते एक प्रवासी मजदूर की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई।

कपूरथला : कपूरथला में बीती देर रात थाना ढिलवां के अधीन आते गांव चकोकी मंड में डेरे में रहते एक प्रवासी मजदूर की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। इस संबंध में डी.एस.पी. कपूरथला भारत भूषण सैनी और थाना ढिल्लवां प्रमुख सुखबीर सिंह भारी फोर्स सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  

PunjabKesari

मृतक प्रवासी मजदूर की पहचान चंदर किरकिटा पुत्र बंधन किरकिटा जिला सिमडेगा (झारखंड) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 20 वर्षों से करम सिंह पुत्र सोहन सिंह मुगल चक्क (ढिल्लवां) के पास चकोकी मंड में अकेला रह रहा था। मामले की जांच कर रहे डी.एस.पी. भारत भूषण सैनी ने कहा कि घटनाक्रम के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।       

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!