शादीशुदा महिला को नशीला पदार्थ पिला होटल में किया गैंगरेप, बेटी को भी कार से फेंका बाहर

Edited By Tania pathak,Updated: 09 Oct, 2020 11:24 AM

married woman intoxicated gangraped in hotel

महिला अपनी एक बेटी के साथ बस स्टैंड पहुंची थी,गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने महिला और उसकी बेटी को कार से फेंक कर उनका पर्स और मोबाइल चुराकर भाग...

अमृतसर: अमृतसर के बटाला रोड पर स्थित एक होटल में शादीशुदा महिला से हैवानियत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार 3 युवकों निवासी अजनाला ने पहले महिला को झूठ बोल कर बस स्टैंड बुलाया और फिर उसे नशीला पदार्थ पिला कर इस घटना को अंजाम दिया। उक्त महिला अपनी एक बेटी के साथ बस स्टैंड पहुंची थी,गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने महिला और उसकी बेटी को कार से फेंक कर उनका पर्स और मोबाइल चुराकर भाग गए।

मिली जानकारी अनुसार उक्त महिला एक डीजे सभ्याचारक ग्रुप में काम करती है। तीनों युवकों ने 6 अक्टूबर को फोन किया और झूठ बोला कि डीजे सभ्याचारक ग्रुप में जिसके साथ काम करती, उसका एक्सीडेंट हो गया है। वहां पहुँचने पर आरोपियों ने उससे नशीला पदार्थ  मिला कर कोल्ड्रिंक पिला दी और होटल में उसके साथ गैंगरेप किया। 

पुलिस होटल में पहुंच कर बारीकी से जांच कर रही है। उक्त महिला के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!