दर-दर भटकने को मजबूर हुई बुजुर्ग महिला, बेटों पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Kamini,Updated: 30 Jun, 2026 02:52 PM

elderly woman levels allegations against her sons

एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अबोहर (सुनील): एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अबोहर में नजदीकी गांव सीड फार्म में एक पारिवारिक झगड़ा उस समय बढ़ गया जब कौशल्या देवी (65) पत्नी स्वर्गीय जगतार सिंह ने कथित तौर पर अपने ही बेटों पर मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया। घायल महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान अपनी आपबीती सुनाई। 

कौशल्या देवी ने बताया कि उनके पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में 4 बेटियां और 2 बेटे हैं। महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद उसके बेटों ने उनका साथ देने के बजाय उन्हें घर से अलग कर दिया। महिला ने बताया कि उसके बड़े बेटे प्रीतम के पास 2 कमरे हैं, जबकि छोटे अविवाहित बेटे संदीप के पास एक कमरा है।

इसके बावजूद उन्हें रहने के लिए कोई जगह नहीं दी जाती। वह कभी-कभी संदीप के कमरे में रहने आ जाती हैं। महिला ने बताया कि पिछले 5 सालों से वह दर-दर भटकने को मजबूर हैं और ज़्यादातर समय वह अपनी बेटियों के साथ रह रही हैं। इस मामले को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुई लेकिन बेटों ने पंचायत का फैसला मानने से इनकार कर दिया। कौशल्या देवी ने आरोप लगाया कि रविवार को कमरे के विवाद को लेकर फिर से झगड़ा हुआ और इस दौरान उनके बेटों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!