Edited By Kalash,Updated: 28 Oct, 2026 04:40 PM

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जरूरी रखरखाव के कामों के मद्देनजर 66 के.वी. सब-स्टेशन चक जानीसर में शटडाउन लिया जा रहा है।
जलालाबाद (बजाज): पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जरूरी रखरखाव के कामों के मद्देनजर 66 के.वी. सब-स्टेशन चक जानीसर में शटडाउन लिया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.डी.ओ. संदीप कुमार ने बताया कि सब-स्टेशन पर 220 वोल्ट की नई बैटरी स्थापित (इंस्टॉल) करने का काम किया जाना है। इस कारण दिनांक 29 अक्तूबर 2026 को सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इस शटडाउन से 66 के.वी. सब-स्टेशन चक जानीसर से चलने वाले 11 के.वी. फीडरों से जुड़े इलाके प्रभावित होंगे, जिनमें शामिल हैं चक जानीसर जी-5, चक जानीसर ए.पी., चक सुहेले वाला ए.पी., चक सुहेले वाला यू.पी.एस. फीडर।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here