नाजायज रिश्ते का दर्दनाक अंत, प्रेमी से तंग आकर विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Kamini,Updated: 05 Mar, 2026 10:19 AM

married woman commits suicide

प्रेमी से तंग परेशान आकर एक विवाहिता ने खौफनाक कदम उठा लिया है।

फरीदकोट (जगदीश): प्रेमी से तंग परेशान आकर एक विवाहिता ने खौफनाक कदम उठा लिया है। जैतो कस्बे में शादी के बाद नाजायज रिश्ते की वजह से एक शादीशुदा महिला के जहरीली चीज खाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गुरजीत कौर पत्नी जगजीत सिंह निवासी रसाल पत्ती, नजदीक राम बाग जैतो के रूप में हुई है। 

पुलिस ने इस मामले में मृतका की सास समेत 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मुख्य आरोपी (प्रेमी) को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका गुरजीत कौर ने मरने से पहले अस्पताल में बयान दर्ज कराया था कि उसकी शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। इस दौरान उसके संबंध जैतो निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ ​​घंडी से हो गए थे। गुरजीत कौर ने आरोप लगाया था कि लवप्रीत सिंह उसके सोने-चांदी के गहने ले गया था, लेकिन बाद में न तो गहने लौटाए और न ही उसे अपने पास रखा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!